लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
संस्कृति, रोशनी और गौरव का उत्सव – सांसद मंजू शर्मा
जयपुर सांसद मंजू शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक
जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर एक बार फिर अपनी सांस्कृतिक पहचान, परंपरा और विरासत के रंगों में सराबोर होने जा रही है। मौका का है जयपुर समारोह का।
शहर की संस्कृति, कला और परंपरा को सहेजने और लुप्तप्राय हो रही सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करके उससे आमजन जोडने के उद्ेष्य से आयोजित किए जा रहे जयपुर समारोह की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कार्यालय में सांसद मंजू शर्मा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गईः।

बैठक में जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, मैयर कुसुम यादव, पूर्व मैयर शील धाभाई, निर्मल नाहटा, विधायक कालीचरण सराफ, विधायक गोपाल शर्मा पूर्व विधायक अशोक परनामी, मोहनलाल गुप्ता, डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट, स्मार्ट सिटी सीईओ डॉ. निधि पटेल, तथा ग्रेटर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी आदि शामिल रहे।
