- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रहे मुख्य अतिथि
जयपुर। अखिल भारतीय बैरवा महासभा (राजस्थान प्रदेश) द्वारा संत शिरोमणि महर्षि बालीनाथ महाराज जयंती एवं “बैरवा दिवस” के अवसर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह–2025 में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर बैरवा समाज के प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. बैरवा द्वारा महर्षि बालीनाथ महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि
“ऐसे आयोजन समाज की एकता, शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक चेतना को सशक्त करने की दिशा में प्रेरणादायी कदम हैं। बैरवा समाज ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है और आगे भी करेगा।”
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले समाज के प्रतिभावान बंधुओं को सम्मानित किया गया।
प्रमुख अतिथि एवं विशिष्ट जन उपस्थित
इस अवसर पर पूज्य संत श्री रामनिवास जी महाराज, पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा, विधायक लालाराम बैरवा, रामवतार बैरवा, राधेश्याम बैरवा, डी.सी. बैरवा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिनारायण बैरवा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कजोड़ बैरवा, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश बैरवा, प्रधान सुल्तान बैरवा, राधे गोमा, रामजीलाल, बजरंग, दीपचंद, ललित, आर.सी. बंशीवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष रामदयाल बड़ोदिया, महासचिव रामनिवास जोनवाल एवं प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया।

- Advertisement -

















































