जैन मुनि का संघ के साथ मंगल प्रवेश

0
144
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में गुरुवार सुबह को जैन मुनि बालाचार्य निपुण नंदी जी महाराज का संघ के साथ मंगल प्रवेश हुआ। बालाचार्य निपुण नंदी जी महाराज के साथ कनक माताजी, जय माताजी, शुद्ध माताजी, क्षुल्लक निर्मल नंदी जी महाराज, क्षुल्लिका संयम माताजी, क्षुल्लिका निर्मल जी माताजी शामिल थी। जैन समाज के महिला पुरुष गुरुवार सुबह जैन नसिया पहुंचे जहां से मुनि संघ को जय जयकार करते नाचते गाते हुए शहर में मंगल प्रवेश करवाया। जैन मुनि का संघ जैन नसिया से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, सरदार सर्किल,ककोड गेट,न्यू मार्केट, रघुनाथ मंदिर, सदर बाजार होते हुए जैन चैत्यालय पहुंचा। जैन समाज बंधुओ ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जैन मुनि की आरती उतारी।

शहर में जैन मुनि के सानिध्य में 7 मार्च से 15 मार्च तक अष्ठानिका महामंडल विधान का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जैन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन, सरावगीय जैन समाज के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पटौदी, बाबूलाल जैन, महावीर जैन, चंद्रप्रकाश जैन, मुरली जैन,तेजमल जैन, अशोक जैन, राजकुमार काला, प्रेमचंद जैन, घासी जैन, सुरेश जैन,हुकुमचंद जैन, गोपाल जैन, कमल जैन,राजेश जैन, रेहाश जैन, ज्योति जैन, सोनल जैन, कविता जैन, शकुंतला जैन, आशा जैन, ममता जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला पुरुष शामिल थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here