लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
वरिष्ठजनों का सम्मान, खेलकूद प्रतियोगिताओं व आत्मीय संवाद से सुदृढ़ हुआ सामाजिक समरसता का भाव
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) जैन–माहेश्वरी समाज, कालियास द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह टंकी के बालाजी मंदिर परिसर में हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के सभी परिवारों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और आपसी मेल-जोल को और अधिक मजबूत किया।
आयोजन समिति के देवेंद्र डूंगरवाल एवं गौरव बाहेती ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के सभी परिवारों के आपसी परिचय से हुआ। इस अवसर पर समाजजनों ने एक-दूसरे से आत्मीय संवाद किया तथा वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
महिला शक्ति व बच्चों की रही सक्रिय भागीदारी
आयोजन समिति के राजेश सोमानी एवं मानक डूंगरवाल ने बताया कि कार्यक्रम में महिला शक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी रही। वहीं बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह आयोजन जैन माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली मंच संचालन एडवोकेट राजेंद्र कचोलिया द्वारा किया गया, जिसकी उपस्थितजनों ने सराहना की।
समाजजनों का सराहनीय सहयोग
आयोजन को सफल बनाने में युवा संगठन के सदस्य अंकित कचोलिया, अरिहंत बुरड़, नीरज कचोलिया, हैप्पी डूंगरवाल, भंवर डूंगरवाल, भावेश बाहेती, महेंद्र बुरड़, अभिषेक बाहेती, मनोज कचोलिया, मनोज सोमानी, महेंद्र डूंगरवाल, प्रतीक कचोलिया, मोनू बाहेती, राकेश कोठारी, विनोद कचोलिया, राजेंद्र सोमानी सहित सभी वरिष्ठजनों एवं मातृशक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में समाजजनों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की कामना व्यक्त की, जिससे समाज में एकता, सहयोग और आपसी सद्भाव और अधिक मजबूत हो सके।















































