लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा ।
जैन चैत्यालय मंदिर में बुधवार को विधानमंडल का आयोजन कर कलशाभिषेक किया गया। साध्वी विशेष मतिजी माता जी के सानिध्य में मंत्रोचार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शाम को जिनवाणी को चांदी की पालकी में विराजमान कर बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा ककोड गेट, पुराने अस्पताल, न्यू मार्केट, रघुनाथ मंदिर, सदर बाजार होते हुए कटला गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला पहुंची, जहाँ कलश अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। यात्रा में महिलाओं और बालिकाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। आयोजन में माला की उच्चतम बोली लगाई गई, जिसे बैंड बाजों के साथ घर तक छोड़ा गया।
इस अवसर पर अग्रवाल समाज, सरावगी समाज तथा जैन समाज के कई गणमान्य सदस्य और बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।