लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर एसपी ने की सख्त कार्रवाई
नागौर/जायल | (प्रदीप कुमार डागा) मृदुल कच्छावा (पुलिस अधीक्षक, नागौर) ने पुलिस थाना जायल में घटित अनुशासनहीनता एवं आपराधिक प्रकृति की घटना को गंभीरता से लेते हुए दो कांस्टेबलों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 फरवरी 2026 को पुलिस थाना जायल में थानाधिकारी पर हमले की घटना सामने आई थी। प्रकरण को गंभीर मानते हुए संबंधित दोनों कांस्टेबलों के विरुद्ध विधि अनुसार मामला दर्ज कर एफआईआर पंजीबद्ध की गई है। मामले की जांच वृत्ताधिकारी नागौर द्वारा की जा रही है।
विभागीय अनुशासन के उल्लंघन को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की ओर से दोनों निलंबित कांस्टेबलों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है, जिसे नियमानुसार समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि नागौर पुलिस अनुशासन एवं कर्तव्यपालन के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या आपराधिक आचरण के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाएगी।
मामले की जांच जारी है और विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई भी प्रक्रिया में है।













































