लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा तथा आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार के दिशा निर्देश में खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमे राज्य निदेशक डॉ राहुल मिश्रा द्वारा खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा संचालित ग्रामोद्योग विकास योजना में परंपरागत उद्योगो को जीवंत रखने के लिए कुम्हार सशक्तिकरण कार्यक्रम, मधुमक्खी पालन (हनी मिशन), चर्म उद्योग, अगरबत्ती उद्योग, हाथ कागज उद्योग, टर्न वुड क्राफ्ट, सेवा क्षेत्र में इलेक्ट्रीशियन, एसी रिपेयरिंग, प्लंबर, सिलाई मशीन के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष हेमराज मंगल, उपाध्यक्ष रमेश जांगिड़ एवं पार्षद प्रकाश चन्द्र प्रजापत उपस्थित रहे| कार्यक्रम के अंत में प्रजापति समाज के अध्यक्ष हनुमान प्रजापत द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन करने के लिए राज्य निदेशक का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।










































