- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
करौली संवाददाता नवीन शर्मा
हिण्डौनसिटी। नई मंडी थाना पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना अधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर महू चौकी इंचार्ज लाल बहादुर ने मय जाप्ता के मण्डावरा रोड बाईपास तिराहे से स्मैक तस्कर अब्दुल वहीद पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी 113 किशोरपुरा कोटा को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से कुल 20.02 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक को जब्त किया गया।
- Advertisement -













































