आईजी सत्येंद्र सिंह ने सीकर जिले में कानून व्यवस्था की चुनौतियों से निपटने की दिए निर्देश

0
607
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लक्ष्मणगढ़, सीकर। (पुनम विशाल ) सीकर संभागीय आईजी सत्येंद्र सिंह ने आज लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपधीक्षक कार्यालय ओर बलारां पुलिस थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपधीक्षक कार्यालय में लक्ष्मणगढ़ सर्किल के पुलिस उपधीक्षक दिलीप कुमार मीणा, नेछवा थानाधिकारी रामकिशन यादव, बलारां थानाधिकारी पवन कुमार व लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी महेंद्र सिंह के साथ क्राइम मीटिंग ली। सीकर संभागीय आईजी सत्येंद्र सिंह ने मीटिंग के दौरान कानून व्यवस्था ओर सड़क दुघर्टनाओं, गरीब परिवार की महिलाओं व बालकों के सम्बन्धित मामलों में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आईजी सत्येंद्र सिंह ने कहा कि सीकर जिले में कानून व्यवस्था को लेकर आने वाले समय में जो चुनौतियां हैं उनके बारे में अवगत करवाया गया है फिलहाल अभी तक स्थिति सामान्य है लेकिन विशेष निगरानियां बरती जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही महिलाओं और गरीब तबको के बालको के संबंध में जो अपराध है उनको रोकने और संवेदनशीलता बरतने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। सड़क दुर्घटनाओं को लेकर कहा कि सड़क दुर्घटना में हो रही वृद्धि को रोकने के लिए विशेष उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here