लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान प्रतिनिधि मंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह से दिल्ली में की बैठक
दिल्ली।
होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान के पदाधिकारियों ने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर होटल उद्योग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
विशेष निमंत्रण पर हुआ दौरा
फेडरेशन को माननीय लोकसभा अध्यक्ष से विशेष निमंत्रण प्राप्त हुआ था। 19 व 20 अगस्त 2025 को यह प्रतिनिधिमंडल दिल्ली प्रवास पर रहा। इस दल में जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, माउंट आबू, सीकर, सवाई माधोपुर और उदयपुर संभाग के पदाधिकारी शामिल रहे।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फेडरेशन के संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, अध्यक्ष हुसैन खान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय सिंह एवं कोटा संभाग अध्यक्ष अशोक महेश्वरी ने किया।
दौरे का कार्यक्रम
-
19 अगस्त 2025 : प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन, मुगल गार्डन, प्रधानमंत्री म्यूजियम एवं अक्षरधाम का भ्रमण किया।
-
20 अगस्त 2025 : लोकसभा भ्रमण कर सत्र का अवलोकन किया और इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष, पर्यटन मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की।

बैठक में उठाई गई प्रमुख मांगें
बैठक के दौरान फेडरेशन ने होटल उद्योग के विकास हेतु निम्नलिखित मांगें रखीं –
-
₹1000 तक के कमरों की टैरिफ पर जीएसटी से छूट प्रदान की जाए।
-
जीएसटी छूट की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 40 लाख की जाए।
-
हेरिटेज बिल्डिंग की मान्यता 1951 से बढ़ाकर 1970 तक की जाए।
-
होटल उद्योग को 5% जीएसटी श्रेणी में रखा जाए।
-
आगामी कोटा में आयोजित होने वाले ट्रैवल मार्ट को सफल बनाने के लिए रणनीति पर कार्य किया जाए।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारी
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव शैलेश प्रधान, उपाध्यक्ष अनुराग गर्ग, कोषाध्यक्ष संदीप गोगिया, कार्यकारिणी सदस्य भंवर यादव, क्षितिज शर्मा, कृष्ण अवतार, बीकानेर संभाग अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, उदयपुर संभाग अध्यक्ष राकेश चौधरी, जोधपुर संभाग अध्यक्ष पवन मेहता, भरतपुर संभाग अध्यक्ष अनुपम सिंह, माउंट आबू अध्यक्ष अरविंद, सवाई माधोपुर अध्यक्ष अहतशामुद्दीन, कोटा संभाग महासचिव संदीप पहाड़िया, अनिल मुद्रा सहित सभी संभागों के महासचिव एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।














































