- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पिपराली रोड स्थित एम. के. मेमोरियल शिक्षण संस्थान में आज XII साइंस, आर्ट्स एवं कॉमर्स संकाय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
शानदार परीक्षा परिणाम
संस्थान के चेयरमैन महावीर प्रसाद ढाका ने बताया कि इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
- XII साइंस: पलक कुमावत – 97%
- XII कॉमर्स: पियूष कुमावत – 96%
- XII आर्ट्स: तेजस्विनी शर्मा – 94%
इन विद्यार्थियों ने विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया।
विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
समारोह में विद्यार्थियों को साफा-दुपट्टा पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। संस्थान के सह-निदेशक इंजि. मनीष ढाका ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही जीवन में लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर संजय शर्मा, अकादमिक प्रमुख नेहा वर्मा सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
- Advertisement -



















































