Home latest होली स्नेह मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने खेली फूलों की होली

होली स्नेह मिलन समारोह में मुख्यमंत्री ने खेली फूलों की होली

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

होली का पर्व उल्लास और उमंग का उत्सव
– मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

 

जयपुर। भजनलाल शर्मा सोमवार को भांकरोटा स्थित संगम पैराडाइज में आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली और सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं, बच्चों और युवाओं से आत्मीय मुलाकात कर सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने रसिया गीतों और नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री ने कलाकारों पर फूल बरसाए और नगाड़ा बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को गेहूं की बालियां भेंट कर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में हर त्योहार का विशेष महत्व है। होली उल्लास और उमंग का उत्सव है, जो जीवन में नए रंग भरता है और हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 28 फरवरी को अजमेर से राजस्थान को कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

शर्मा ने कहा कि सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं और मजदूरों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। अब तक सवा लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं और 1 लाख 35 हजार पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं। वर्ष 2026 के लिए 1 लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी किया गया था, जिसे बढ़ाकर इस वर्ष 1 लाख 25 हजार पदों का कैलेंडर जारी करने की घोषणा की गई है। उन्होंने युवाओं से मन लगाकर अध्ययन करने और अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम से लौटते समय मुख्यमंत्री ने भांकरोटा में एक चाय की दुकान पर रुककर आमजन से मुलाकात भी की।

मुख्यमंत्री निवास पर भी आयोजित हुआ समारोह
इससे पूर्व मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह में अखिल भारतीय सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा सहित विभिन्न सेवाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version