लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)
उनियारा। कस्बे के बावड़ी का चौक स्थित सब्जी मंडी परिसर में 4 मार्च (बुधवार) को रंग रंगीलो फागुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति की निशा बाई सनातनी ने बताया कि गुरु पायल बाई किन्नर की प्रेरणा से होली के पावन पर्व पर “एक शाम श्री सांवरियां सेठ के नाम” कार्यक्रम के तहत इस भव्य फागुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में राजू खंडेलवाल (निवाई), अंजनी आचार्य (उदयपुर), गौतम शर्मा (जयपुर), राहुल गौतम (उनियारा), वर्षा मीणा एवं चिराग आचार्य (उदयपुर) सहित विभिन्न गायक कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
आयोजन के दौरान इत्र-केसर वर्षा, पुष्प वर्षा एवं अन्य रोचक धार्मिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
