लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल) – वेदांता ग्रुप की प्रमुख कंपनी और विश्व की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक व सिल्वर उत्पादकों में से एक, हिंदुस्तान जिंक ने अपने सभी बिजनेस लोकेशन पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों के साथ 37वां सड़क सुरक्षा माह और राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया।
इस पूरे महीने चलने वाले अभियान में हजारों कर्मचारी, ड्राइवर, बिजनेस पार्टनर, स्कूली बच्चे और संचालन क्षेत्रों के आसपास के ग्रामीण शामिल हुए। कंपनी ने इस अवसर पर सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को उजागर किया।
कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ
-
उद्घाटन समारोह: वरिष्ठ नेतृत्व और जिला अधिकारियों ने विभिन्न यूनिट्स में उद्घाटन किया और सड़क सुरक्षा माह के लिए माहौल तैयार किया।
-
बाइक रैली: जिला अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित रैलियों में रक्षात्मक और अनुशासित ड्राइविंग के महत्व पर जोर दिया गया।
-
प्रशिक्षण एवं जागरूकता:
-
आगुचा माइन में ब्लाइंड-स्पॉट प्रशिक्षण, रोक-टोक गतिविधियाँ और बिजनेस पार्टनरों के साथ नेतृत्व जुड़ाव।
-
राजपुरा दरीबा माइन में वॉकथॉन, ड्राइवर अभियान, हेलमेट और हैंडबुक वितरण।
-
दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स में अग्नि सुरक्षा और CPR प्रदर्शन के साथ स्कूली बच्चों को प्रशिक्षित किया गया।
-
जावर माइन में सुरक्षा मार्च, जागरूकता अभियान और सर्वश्रेष्ठ ड्राइवरों को मान्यता।
-
देबारी जिंक स्मेल्टर में बाइक रैली, रोको-टोको गतिविधियाँ और वाहनों का प्रदर्शन।
-
चंदेरिया में स्कूल छात्रों और शिक्षकों के लिए इंटरैक्टिव क्विज और प्रशिक्षण।
-
कायड़ माइन में छात्र प्रशिक्षण, नुक्कड़ नाटक, ऑडिट और सुरक्षा मैनुअल वितरण।
-
पंतनगर में पुलिस और RTO के साथ बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान, बाइक रैली, स्लोगन प्रतियोगिता, रिफ्लेक्टर वितरण और ब्लाइंड स्पॉट सुरक्षा सुधार।
-
साझा जिम्मेदारी का संदेश
माइंस, स्मेल्टर, स्कूल, समुदाय और सार्वजनिक संस्थानों में इन गतिविधियों के माध्यम से, हिंदुस्तान जिंक ने “जीरो-हार्म कल्चर” को बढ़ावा देने और सड़क सुरक्षा को साझा जिम्मेदारी के रूप में प्रस्तुत करने की प्रतिबद्धता जताई।
कंपनी ने यह स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल कर्मचारियों का मुद्दा नहीं, बल्कि पूरे समुदाय की भलाई का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हिंदुस्तान जिंक हर इकाई में व्यवहार-आधारित सुरक्षा, जिम्मेदार गतिशीलता और सामुदायिक साझेदारी को निरंतर बढ़ावा दे रही है।

















































