लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सीकर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के द्वारा किशन सिंह ढाका भवन से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया भाजपा और मोदी का नया स्टंट घर घर सिंदूर भेजो अभियान का कड़ी निंदा की।
जिला सचिव रेखा जांगिड़ ने बताया कि जिस सिंदूर का हिंदू परंपरा में स्थान विवाह समर्पण और साझेदारी का प्रतीक रहा है उसे अब एक चुनावी पैकेज बना दिया गया है मांग में सिंदूर भरने का अधिकार केवल जीवनसाथी का होता है ना कि किसी राजनेता या पार्टी का हर बार भावनाएं हथियार बनाई जाती है और असली मुद्दे महंगाई बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य महिला सुरक्षा सीमा सुरक्षा__ सब धीरे-धीरे इस इवेंट मैनेजमेंट की धूल में खो जाते हैं इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनीता साइ, रामचंद्री देवी , सुभीता भींचर ,सुमन आकवा ,सोनी देवी ,भंवरी देवी रुखसार बानो ,फरजाना ,साइन, सरिता वर्मा ,सावित्री, श्याना देवी ,सोनी देवी, संपत्ति देवी ,कमला चौधरी व गीता देवी इत्यादि महिलाओं ने भाग लिया।










































