हिमांशु कुमावत ने राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

0
62
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

60 किलोग्राम वर्ग में कुल 164 किलोग्राम वजन उठाकर हासिल की शानदार सफलता

पीसांगन, अजमेर (ओमप्रकाश चौधरी)।
हनुमानगढ़ में आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीसांगन के कक्षा 12 के छात्र हिमांशु कुमावत (पुत्र पुष्कर लाल कुमावत, निवासी सेठन) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया।

हिमांशु ने 60 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 164 किलोग्राम वजन उठाकर यह उपलब्धि हासिल की। यह सफलता उन्होंने अपने कोच बलबीर प्रसाद चौधरी के मार्गदर्शन में प्राप्त की।

विद्यालय और क्षेत्र में खुशी

प्रधानाचार्य ममता मीणा ने बताया कि हिमांशु न केवल खेलों में बल्कि शिक्षा और एनएसएस गतिविधियों में भी सक्रिय योगदान दे रहा है।
समस्त शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने हिमांशु की उपलब्धि को पीसांगन क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताते हुए बधाई दी। प्राध्यापक धर्मेंद्र सिंह चौधरी, रामपुरा डाबला प्रशासक सीमा चौधरी और ग्रामीणों ने हिमांशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here