Home crime हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड युवती सहित दो गिरफ्तार

हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा, मास्टरमाइंड युवती सहित दो गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

फेसबुक–इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर बुजुर्ग से ठगी, 12.90 लाख की हेराफेरी

लोसल (सीकर) से ओम प्रकाश सैनी

लोसल, सीकर।
धोद पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड युवती सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपित रेणुका चौधरी और उसकी सहयोगी सुबिता पर एक बुजुर्ग को पोक्सो एक्ट का डर दिखाकर ₹12 लाख 90 हजार रुपये ठगने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, रेणुका चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़ित बुजुर्ग से दोस्ती की और फिर उन्हें जाल में फंसा लिया। माजीपुरा निवासी पीड़ित ने 30 अगस्त को धोद थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि घस्सु का बास निवासी रेणुका चौधरी और सुबिता ने उन्हें धमकाकर पैसे हड़पे।

धोद थाना अधिकारी राकेश मीणा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की गई। जांच में सामने आया कि रेणुका चौधरी के खिलाफ लक्ष्मणगढ़ थाने में पहले भी एक डॉक्टर को हनी ट्रैप में फंसाने का मामला दर्ज है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने आमजन से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version