- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (सत्यनारायण सेन गुरला):
भीलवाड़ा-राजसमंद राष्ट्रीय मार्ग 758 पर बुधवार सुबह एक कार हादसा हुआ। भूणास चौराहे के पास तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई कार सड़क से उतरकर पलट गई।
हादसे में आरएलपी प्रत्याशी बद्रीलाल जाट के बेटे काव्या जाट घायल हुए। उन्हें तुरंत गंगापुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
घटना स्थल पर टोल सेफ्टी टीम और एम्बुलेंस भी पहुंची। दीवान मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल ने दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने ले जाकर जांच शुरू की।
- Advertisement -
















































