लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
शहर के सिंधु नगर स्थित गोविंद धाम में गुरु तेग बहादुर जी एवं उनके शिष्यों का 350वां शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु तेग बहादुर जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए की गई।
गोविंद धाम के महंत गणेश दास महाराज ने अरदास कर गुरु साहिब के अद्वितीय बलिदान को सनातन धर्म की रक्षा का आधार बताया।
पंजाबी खत्री अरोड़ा समाज के अध्यक्ष मदन गोपाल कालरा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी त्याग और मानवता के मार्गदर्शक हैं, जिनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सिख धर्म के नौवें गुरु ने धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर जेके साही, चिमन लाल खेत्रपाल, प्रदीप मेहता, गोपाल कपूर, दिवाकर जावा सहित बड़ी संख्या में सनातनी बंधुओं, माताओं और बहनों ने गुरु तेग बहादुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
