लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
अखिल विश्व गायत्री परिवार के नारी जागरण वर्ष के अंतर्गत भरक (लाखोला) स्थित भरक माता मंदिर में होने वाले 108 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव की तैयारियों का प्रारंभ भूमि पूजन और धर्म ध्वजा स्थापना के साथ हुआ। कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।
यह भव्य महायज्ञ 5 दिसंबर 2025 से 8 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। भूमि पूजन समारोह में सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विधायक कोठारी ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए ग्रामवासियों को शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर लाल छीपा, जगदीश चंद्र, बद्री लाल, भेरूलाल, ब्रह्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और भक्तजन मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र की समृद्धि एवं नारी शक्ति के जागरण के संकल्प के साथ यज्ञ में आहुतियाँ प्रदान कीं।
आयोजकों ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से 5 से 8 दिसंबर तक सपरिवार उपस्थित होकर माँ भरक माता एवं गायत्री माता का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
