गुरु पूर्णिमा पर सुमंगल सेवा संस्थान ने तुलसी पूजन कर बांटे 101 तुलसी के पौधे

0
151
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सुमंगल सेवा संस्थान के तत्वावधान मे तुलसी पूजन कर 101 तुलसी के पौधो का वितरण किया गया |
संस्थान के संस्थापक सदस्य अमित काबरा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पर्व पर कोटा बाई पास रोड स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल श्री कामधेनु बालाजी मंदिर मे तुलसी पूजन किया गया जिसकी शुरुआत पंडित राजेश शर्मा के सानिध्य मे मन्त्रोचार के साथ संस्थान के अध्यक्ष शिव नुवाल द्वारा तुलसी जी क़ो चुनरी ओढ़ाने के साथ ही विधिवत दीप प्रज्वलन कर की गई |
तत्पश्चात मंदिर पुजारी जगन्नाथ जी द्वारा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं क़ो तुलसी जी की आरती करवाकर तुलसी के आध्यात्मिक एवं औषधीय गुण बताते हुए राम श्याम सहित विभिन्न किस्मो के कुल 101 तुलसी पौधो का वितरण किया गया |
उक्त आयोजन मे रामस्वरूप जी शर्मा, गजेंद्र सिंह , गोविन्द सोनी, रेखा सोनी, गोपाल शर्मा, विजय लक्ष्मी समदानी, उमा भट्ट, सीमा उपाध्याय, सुमित्रा शर्मा, दीपक समदानी, पार्वती शर्मा सहित अन्य कई सदस्यो एवं स्थानीय निवासियों द्वारा सहयोग किया गया |

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here