लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
विजय कपूर की रिपोर्ट
श्रीगंगानगर । श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन के संस्थापक एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा रविवार को सत्संग भवन में 634 वा लंगर लगाया गया। लंगर में शर्बत युक्त लशी व चने युक्त पुलाव के प्रसाद का श्री रुद्र हनुमान जी को भोग लगाकर वितरण किया गया। समिति द्वारा सेवाएं श्री गुरु अर्जुन दास, हुकुम देवी, संगठन मंत्री सतपाल कोर, अनुज मल्होत्रा, पंडित नरेश शर्मा, आशा रानी, सुभाष छाबड़ा, राजेश अंगी, एम डी सतीश, राजरानी, दिया, खुशी, निशा, मीकीं नवनीत मलोट, साहिल, देवेंद्र, संजू, जगतार सिंह, सिद्धू, पूनम, महेंद्र भटेजा व अन्य सदस्यों द्वारा दी गई। सभी ने तन मन से सेवा दी।
श्री गुरु अर्जुन दास जी द्वारा सत्य को परिभाषित करते हुए कहा गया कि “सत्य ‘परम’ जो ईश्वर के साथ दिव्य सिद्धांत के रूप में मेल खाता है। जो है, था और हमेशा रहेगा। जो हमेशा से है, ईश्वर का सत्य। वास्तविकता है, कल और आज भी वही है, हां और हमेशा के लिए। अस्तित्व की सत्यताएं शाश्वत है और हमेशा से अस्तित्व में रही है। सत्य मनुष्य की अस्तित्व के मूल में पूर्णता में रहता है, जैसे-जैसे उसकी चेतना यानी जागरूकता का विस्तार होता है, यह शाश्वत सत्य को छूता है। जो नया मात्र लगता है, वह हमेशा से जो हो रहा है उसका अनावरण मात्र हैं।सभी वीर योद्धा को दो मिनट मोन रख श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी से विनम्र अनुरोध कि नशे से दूर रहे और दूसरों को भी प्रेरणा दें। परमात्मा ही सत्य है, उसकी तरफ बढे और राष्ट्र निर्माण में अपने योगदान दे।