लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सामाजिक कुरूतियों की रोकथाम की मांग
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) गुर्जर समाज सुधार कमेटी भीलवाड़ा के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को समाज में प्रचलित विभिन्न सामाजिक कुरूतियों की रोकथाम को लेकर ज्ञापन सौंपा।
एडवोकेट नरेन्द्र गुर्जर और सामाजिक कार्यकर्ता महावीर गुर्जर ने बताया कि समाज में प्रचलित बाल विवाह, झगड़ा प्रथा, मृत्यु भोज, बैठक पर अफीम सभा जैसी कुरूतियों पर कानूनी कार्रवाई और रोक लगाने की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि समाज के कुछ लोग इन प्रथाओं को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे गुर्जर समाज सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ रहा है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने प्रतिनिधि मंडल को भरोसा दिलाया कि जो भी व्यक्ति इन कुरूतियों को बढ़ावा देगा और कानून का उल्लंघन करेगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व सरपंच मोहन गुर्जर, गिरधारी गुर्जर, अमरचन्द गुर्जर, सुखदेव गुर्जर, ओमप्रकाश बेरां, हरि राक्षी, विनोद गुर्जर सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे।



















































