लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सुशासन पखवाड़े के तहत वंचित व्यक्तियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
सत्यनारायण सेन | गुरलां।
गुरलां। राज्य सरकार के निर्देशानुसार सुशासन पखवाड़े के तहत शुक्रवार को जिले के समस्त उपखंड स्तर पर ग्रामीण सेवा शिविरों के फोलोअप कैंप आयोजित किए गए। इसी क्रम में गुरलां में आयोजित फोलोअप कैंप का सफल आयोजन हुआ।
इस फोलोअप कैंप का मुख्य उद्देश्य उन व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना था, जो पूर्व में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में किसी कारणवश लाभ से वंचित रह गए थे।
कैंप में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने मौके पर ही वंचित पात्र व्यक्तियों को योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्रदान किया। साथ ही लाभार्थियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान भी किया गया।
सरकार की इस पहल से क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से प्राप्त हुआ। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
फोलोअप कैंप के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच समन्वय मजबूत हुआ, जिससे जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
