लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सुनील निगम संवाददाता
झालावाड़, गंगधार। उपखण्ड के ग्राम गुराड़िया देवड़ा में श्रावण मास की नागपंचमी के शुभ अवसर पर चौमहला एवम उन्हेल नागेश्वर भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों एवम् स्थानीय प्रबुद्ध ग्रामीणों द्वारा भगवान कालेश्वर महाराज की पूजा अर्चना करके सभी के लिए कल्याण की कामना की तथा साथ ही मन्दिर परिसर में पौधा रोपण भी किया गया!
इसके पश्चात स्कूल का भी मौका निरीक्षण किया जिसमें भवन की जर्जर अवस्था देख कर उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया!इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण जन मौजुद रहे। 