गुमटी वाले बालाजी मंदिर में मनाया हनुमान जन्मोत्सव

0
49
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नवीन कुमावत

किशनगढ़ रेनवाल। कस्बे में गुमटी वाले श्री संकटमोचन बालाजी मंदिर में दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

पहले दिन पंडित रामअवतार भातरा ने मुख्य यजमान रामलाल कुमावत के द्वारा पूजा अर्चना कर बालाजी का पंचामृत

अभिषेक कराया। संध्या के समय महाआरती का आयोजन हुआ। इसके बाद रात्रि में भजनों का कार्यक्रम हुआ। दूसरे दिन सुबह सुन्दरकांड और भजनों की प्रस्तुति हुई। तत्पश्चात बालाजी महाराज को विभिन्न प्रकार के लड्डुओं का भोग लगाया गया। दोपहर 12:15 बजे महाआरती आयोजन के बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान सत्यनारायण फ्लोर, मनोज भातरा, गुंजन, पवन किरोडीवाल, विकास, दीपक, अमित ,सायर,अशोक सहित कई भक्तजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here