- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई, वेतन से किराया कटकर सरकारी कोष में जमा
नागौर | रियांबड़ी
रियांबड़ी क्षेत्र के बिजाथल गांव में ग्रामीणों की शिकायतों के बाद अध्यापक सुशील चौधरी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक सुशील चौधरी आए दिन बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार करते थे और 10वीं तथा 12वीं कक्षा की छात्राओं के साथ गलत खेल खेलने का प्रयास करते थे।
ग्रामीणों ने इन शिकायतों से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। शिक्षा विभाग के अधिकारी गोपाल सिंह चारण ने बताया कि दोषी शिक्षक सुशील चौधरी को ग्रामीणों की लिखित रिपोर्ट और शिक्षक ललित शर्मा के बयानों के आधार पर कार्यमुक्त किया गया।
साथ ही, जिन्होंने विद्यालय भवन में निवास किया था, उनके वेतन से रहने का किराया काटकर सरकारी कोष में जमा किया जाएगा।
- Advertisement -










































