ग्रामीण सेवा शिविर में दिव्यांग नब्बो बाई को मिली ट्राईसाइकिल

0
67
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगंज, शाहाबाद (बारां) आदर्श भार्गव।
शाहाबाद उपखंड के ग्राम पंचायत कस्बाथाना में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राज्य सरकार और जिला कलेक्टर बारां के निर्देशानुसार कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। शिविर में शिविर प्रभारी मोहनलाल पंकज, पंचायत सहायक अभियंता दीपचंद, और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से मामराज प्रमुख उपस्थित रहे।

दिव्यांग को मिली मदद

शिविर के दौरान दिव्यांग नब्बो बाई कुशवाहा को उनकी कठिनाइयों को देखते हुए ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। नब्बो बाई लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थ थीं। इस ट्राईसाइकिल से उन्हें आने-जाने में सुविधा मिलेगी और वे आत्मनिर्भर जीवन की ओर कदम बढ़ा सकेंगी।

उद्देश्य

यह ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here