ग्रामीण सेवा शिविर में दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
104
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

 

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) उपखंड क्षेत्र की बिलोता पंचायत मुख्यालय पर उपखंड अधिकारी सोहनसिंह नरुका की अध्यक्षता में एक ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों के राजस्व संबंधी प्रकरणों का निस्तारण किया गया और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में कुल 8 मूलनिवास और 11 जाति प्रमाणपत्र बनाए गए। कृषि संबंधी गतिविधियों में 18 किसानों को किसान गिरदावरी एप के बारे में जानकारी दी गई, जबकि 15 किसानों को एप डाउनलोड करने में मदद की गई। कृषि विभाग द्वारा 270 किसानों को बीज मिनीकिट वितरित किए गए और 15 किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन कराया गया।

चिकित्सा विभाग ने 6 निक्षय मित्र बनाए और 9 पोषण किट वितरित की। पंचायत राज विभाग द्वारा 9 स्वामित्व कार्ड और पट्टे वितरित किए गए।

शिविर में तहसीलदार धर्मेंद्र तसेरा, विकास अधिकारी शंकर लाल, पटवारी देवकरण सहित सभी सरकारी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए, जिन्होंने शिविर में लाभ प्राप्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here