Home latest ग्राम विकास अधिकारियों का प्रदर्शन तेज, “पदोन्नति नहीं तो काम नहीं”

ग्राम विकास अधिकारियों का प्रदर्शन तेज, “पदोन्नति नहीं तो काम नहीं”

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

प्रतापगढ़ राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की जिला शाखा के बैनर तले सोमवार को जिला मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर व मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम का नेतृत्व रविंद्र सिंह राव और अब्दुल हकीम मंसूरी ने किया, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में अधिकारी शामिल हुए।

ज्ञापन में बताया गया कि पिछले छह वर्षों से लंबित पदोन्नतियां, कैडर स्ट्रेंथनिंग और 11 सूत्रीय मांगों की अनदेखी से कर्मचारियों में भारी रोष है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राव ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से निर्णय लेना होगा, अन्यथा 8 अप्रैल को जयपुर में प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव में प्रतापगढ़ जिले के सभी ग्राम विकास अधिकारी भाग लेंगे।

प्रदेश प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मंसूरी ने आरोप लगाया कि लंबे समय से मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि “पदोन्नति नहीं तो काम नहीं” आंदोलन, जिसे पहले अस्थायी रूप से स्थगित किया गया था, अब पुनः शुरू कर दिया गया है।

इस दौरान सिद्धार्थ बैरागी ने आगामी रणनीति साझा करते हुए आंदोलन को निर्णायक बनाने का आह्वान किया।

इस आंदोलन को पंचायत राज एवं सहायक विकास अधिकारी एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों का समर्थन भी मिला। कार्यक्रम में जिले की सभी पंचायत समितियों से बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version