Home latest मंदिर और ज्योतिराव फुले की प्रतिमा हटाने के विरोध में सर्व समाज...

मंदिर और ज्योतिराव फुले की प्रतिमा हटाने के विरोध में सर्व समाज की रैली 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

भरतपुर शहर के सूरजपोल इलाके में निर्माणाधीन ओवरब्रिज को लेकर प्राचीन मंदिर और महात्मा ज्योतिराव फुले की प्रतिमा हटाने के विरोध में सर्व समाज ने जोरदार रैली निकाली।

रैली सूरजपोल चौराहे से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। महिलाएं भजन-कीर्तन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं और विरोध दर्ज कराया। इसके बाद 11 प्रतिनिधियों का एक दल जिला कलेक्टर से मिलने गया।

यदुवंशी सैनी समाज के अध्यक्ष रामेश्वर सैनी ने बताया कि सूरजपोल चौराहे पर करीब 200 वर्ष पुराना हनुमान मंदिर स्थित है, जिसे निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण माना गया है। मंदिर के पास ही महात्मा ज्योतिराव फुले की प्रतिमा भी स्थापित है, जिसे हटाने की तैयारी की जा रही है।

समाज के लोगों ने कलेक्टर के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखीं—पहली, प्राचीन हनुमान मंदिर को यथास्थान रखा जाए, और दूसरी, महात्मा फुले की प्रतिमा को भी वहीं बनाए रखा जाए।

कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि यदि ओवरब्रिज निर्माण में कोई बाधा आती है तो ही मंदिर और प्रतिमा को हटाने पर विचार किया जाएगा। साथ ही, वैकल्पिक स्थान देने के संबंध में भी समाज के लोगों से समय मांगा गया।

समाज के प्रतिनिधियों ने यह भी मांग रखी कि यदि मंदिर को हटाया जाता है तो पास स्थित कंपनी बाग में भूमि आवंटित की जाए, ताकि धार्मिक स्थल को सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापित किया जा सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version