- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नावां सिटी/डीडवाना (मनीष पारीक)। शहर के निकट गोविंदी टोल नाके के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार फुलेरा निवासी 24 वर्षीय रणजीत गुर्जर पुत्र मोहनलाल बाइक से नावा की ओर आ रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि रणजीत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। पायलट मूलसिंह मौके पर पहुंचे और घायल को नावा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. गोपाल ढाका ने प्राथमिक उपचार किया।
चिकित्सकों के अनुसार युवक के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हालत चिंताजनक होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
- Advertisement -

















































