- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
- Advertisement -
कठूमर (अलवर)। गोवर्धन पर्व को लेकर कस्बे में बुधवार शाम राजस्थान पुलिस की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल मार्च निकाला गया।
थाना अधिकारी महेश तिवारी के निर्देश पर नायब थानेदार उमरुद्दीन ने पुलिस जाप्ते के साथ अहिंसा सर्किल से गंगा मंदिर चौराहा होते हुए कस्बे के मुख्य बाजार में मार्च किया। इस दौरान लोगों से आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।
