गोदीप मीना को न्याय दिलाने के लिए नंगली सर्किल से शहीद स्मारक कंपनी बाग तक रैली निकाली

0
37
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
 रंग कर्मियों की एक बैठक अलवर इप्टा के अध्यक्ष कान्ति जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई!
 अलवर। जयपुर के प्रसिद्ध रंग कर्मी दीपक मीणा के पुत्र गोदीप मीणा की मृत्यु दिनांक 22 दिसंबर 2025 को संदिग्ध अवस्था में जयपुर के होटल में हुई! मृत्यु की निष्पक्ष जांच कराने के लिए  अलवर  में रंग कर्मियों का एक कैंडल मार्च शाम को नंगली सर्किल से शहीद स्मारक कंपनी बाग तक निकाल कर श्रद्धांजलि दी गई और निष्पक्ष जांच के लिए प्रशासन से अनुरोध किया गया।
अलवर जिले से वरिष्ठ रंग कर्मी जगदीश शर्मा, शानू तिवाडी,पूनम कुमारी, अखिलेश कुमार, रवि मेहरा, करण जोगी,गितेश,पवन चौहान, इब्राहिम खान, संजय सैनी, मनीष कुमार, राजेश कुमार…. इत्यादि रंगकर्मी उपस्थित रहे! दीपक मीणा ( पन्या सेपट ) के सुपुत्र गोदीप मीणा के लिए प्रशासन से कैडल मार्च द्वारा शान्तिपूर्ण तरीके से न्याय की माँग की।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here