Home latest ग्लोबल खटीक ऑफिसर्स एंड प्रोफेशनल ग्रुप का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

ग्लोबल खटीक ऑफिसर्स एंड प्रोफेशनल ग्रुप का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 
 
जयपुर,।(रूपनारायण सांवरिया) करियर मार्गदर्शन शिविर एवं RAS सम्मान समारोह दिनांक 10 मई 2026 (रविवार) को इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानिंग, जेएलएन मार्ग, जयपुर में ग्लोबल खटीक ऑफिसर्स एंड प्रोफेशनल ग्रुप द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार रमेश सांभरिया ने बताया कि समाज के विद्यार्थियों एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु यह विशेष आयोजन किया गया, जिसमें करियर मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सम्मान समारोह एक साथ आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क साइकोमेट्रिक टेस्ट आयोजित किया गया, जिससे छात्रों की रुचि, क्षमता एवं करियर दिशा का मूल्यांकन किया जा सके। साथ ही बैग, डायरी, पेन, करियर गाइडेंस हैंडबुक, सर्टिफिकेट, नाश्ता एवं भोजन का निःशुल्क वितरण किया गया।

इस शिविर में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन सत्र आयोजित किए गए, जिससे अधिक से अधिक छात्र लाभान्वित हो सके।

क्षेत्रवार मार्गदर्शक एवं विशेषज्ञ

सिविल सेवा (UPSC):
अजय असवाल (IAS), उर्मिला राजौरिया (IAS), विशाल दायमा (नवचयनित IAS)

राज्य सेवा (RAS/RPSC):
सत्येंद्र बसवाल (RAS), उन्नत किशोर राजोरा (RAS), किस्मत खींची (RAS), अमन सोलंकी (RAS)

न्यायिक सेवा (RJS):
अंकिता दायमा (RJS)

मेडिकल (NEET):
डॉ. प्रवीन असवाल (अतिरिक्त निदेशक, स्वास्थ्य विभाग राजस्थान), डॉ. पायल दायमा, डॉ. ध्रुव नेनिवाल

इंजीनियरिंग (JEE/IIT):
शिवलाल बसवाल (GM, AAI), मनोज बसवाल (DGM, NTPC) एवं IIT विशेषज्ञ

कॉमर्स (CA):
पायल चौहान एवं इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स

व्यावसायिक एवं तकनीकी क्षेत्र:
एरिना एनिमेशन, MAAC, आर्किटेक्चर, IHM CS (होटल मैनेजमेंट), IIGJ (जेम्स एंड ज्वैलरी), CLC के विशेषज्ञ

सम्मान समारोह

कार्यक्रम में नवचयनित RAS एवं Allied Services अधिकारियों का सम्मान किया गया। सम्मानित अधिकारियों में शामिल रहे:

उन्नत किशोर राजोरा, किस्मत खींची, अमन सोलंकी, कुलदीप खींची, विजय खन्ना, राजू परिड़वाल, विशेष नाराणियां।

समापन

कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाजजनों ने इसे समाज के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। इस आयोजन ने युवाओं को नई दिशा, प्रेरणा एवं सफलता की राह दिखाने का कार्य किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version