लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मेड़ता सिटी | घांची समाज छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान घांची प्रीमियम लीग टूर्नामेंट के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
आयोजन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि घांची प्रीमियम लीग टूर्नामेंट का आयोजन 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक किया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और आयोजन स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति के सभी कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
जल्द घोषित होगा आयोजन स्थल
समिति ने बताया कि टूर्नामेंट स्थल की घोषणा शीघ्र की जाएगी। प्रतियोगिता को भव्य और व्यवस्थित रूप देने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य विनोद भाटी, मनीष भाटी, रामस्वरूप बोराणा, गरीबाराम बोराणा, महेंद्र बोराणा, सचिन बोराणा, श्यामलाल बोराणा, रवि गाल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
















































