Home rajasthan गौरक्षा सेवा समिति ने मंत्री जोराराम कुमावत को गौरक्षा के लिए...

गौरक्षा सेवा समिति ने मंत्री जोराराम कुमावत को गौरक्षा के लिए सौंपा ज्ञापन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रिपोर्टर अब्दुल सलाम गैसावत

मकराना युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति मकराना के संस्थापक पूरणमल (सुरेश कुमावत) ने जयपुर में कैबिनेट मंत्री, गोपालन विभाग, मंत्री जोराराम कुमावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री  का समिति की ओर से दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

भेंट के दौरान सुरेश कुमावत ने एक ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि समिति पिछले दस वर्षों से मकराना शहर में मंगलाना रोड, न्यू बाईपास स्थित ‘गौमाता सर्किल’ पर पीड़ित एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंशों के उपचार के लिए निरंतर सेवा कार्य कर रही है। समिति ने राज्य में गौ संरक्षण और पशुधन कल्याण के लिए ठोस एवं प्रभावी नीतिगत पहल की मांग की।

मध्यप्रदेश की तर्ज पर गौशालाओं को विशेष अनुदान

इस अवसर पर नेशनल जनमंडल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दौलतराम पेसिया भी उपस्थित रहे । ज्ञापन में राज्य स्तर पर व्यापक गौ संरक्षण नीति लागू की जाए। पंजीकृत गौशालाओं को निशुल्क पशु चिकित्सा सेवाएं और दवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। राज्य सरकार द्वारा भूमि आवंटन कर नंदी शालाओं की स्थापना की जाए । राजस्थान में पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए, जिससे गौवंश की अकाल मृत्यु को रोका जा सके । गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता घोषित किया जाए । गौ चिकित्सालय चलाने वाली संस्थाओं को विशेष आर्थिक अनुदान प्रदान किया जाए । मध्यप्रदेश की तर्ज पर नीति लागू करते हुए ,सड़कों पर घूमते पशुओं पर प्रतिबंध लगाया जाए ।  गौ सेवा और पशुधन कल्याण के इन सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए तत्काल सकारात्मक निर्णय लिया जाए, इस अवसर पर पशुधन सहायक  मुकेश रैगर, नवीन सैनी, विवेक सैनी सहित समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version