- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सरमथुरा (धौलपुर)।
उपखंड के ग्राम पंचायत गौलारी एवं मदनपुर में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर में किसानों को फसल बीमा योजना और मंगला पशु बीमा योजना का लाभ उपलब्ध कराया गया। वहीं मदनपुर पंचायत में धोरीमाटी मार्ग पर झाड़ियों को हटाने का कार्य जेसीबी मशीन से कराया गया।
इसके साथ ही एसडीएम अमन चौधरी ने अटल सेवा केंद्र, मदनपुर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
- Advertisement -


















































