लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर
– श्रीगंगानगर में किसानों ने भारतमाला रोड पर जाम लगा दिया है, जिससे आमजन को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। जिले में दो जगहों पर जाम लगाया गया है। श्रीकरणपुर मार्ग पर गांव फुसेवाला में भारतमाला पर बने टोल प्लाज के पास और पदमपुर रोड पर सीसी हैड के पास किसानों ने मुख्य मार्ग अवरुद्ध कर जाम लगा रखा है।
*गंगनहर में पूरा सिंचाई पानी देने की मांग*
किसानों की मांग है कि गंगनहर में पूरा सिंचाई पानी दिया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर यह जाम लगाया गया है, जो अपरान्ह 3:00 बजे तक रहेगा। मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं।
*सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप*
गंगनहर चेयरमैन हरविंद्र सिंह ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ किए गए वादों को पूरा नहीं किया है जिसके कारण मजबूरन यह प्रदर्शन किया जा रहा है।









































