Home accident गंगापुर सिटी में भीषण सड़क हादसा — तीन की मौत, पांच गंभीर

गंगापुर सिटी में भीषण सड़क हादसा — तीन की मौत, पांच गंभीर

0
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर)।बनी सिंह मीणा  गंगापुर सिटी में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। सवाई माधोपुर हाईवे पर स्थित शनि देव मंदिर के पास एक सवारियों से भरे टेंपो और स्विफ्ट डिज़ायर कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने गंगापुर सिटी के राजकीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें हालत नाजुक होने के कारण जयपुर रेफर किया गया है।
वहीं, एक घायल का इलाज गंगापुर जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक सीताराम, सदर थाना प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद की और सड़क पर यातायात को सुचारू कराया।
फिलहाल सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी और एक वाहन के गलत दिशा में आने से यह भीषण टक्कर हुई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version