लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगधार, झालावाड़
सुनील निगम, लोकटुडे
झालावाड़ जिले के डग क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार में कक्षा 12 की छात्राओ का विदाई दिवस मनाया गया।
विदाई समारोह को कक्षा 11 की छात्राओं द्वारा संचालन किया गया। इस संदर्भ में विद्यालय के प्राचार्य लालचंद सोनी ने विदाई समारोह को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाने की बात कही और सभी छात्राओ से वचन लिया कि जीवन में कुछ बनकर विद्यालय के भामाशाह के रूप में विद्यालय के भौतिक विकास में सहयोग करेंगे। 11 वीं की बालिकाओ ने 12वीं की सभी छात्राओं को एक-एक पेन, रुमाल एवं पानी की बोतल उपहार स्वरूप दी गईं।
टीचर्स ने दिए जरुरी टिप्स
सभी शिक्षकों ने शुभकामनायें देकर परीक्षा उपयोगी टिप्स समझाएं और जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य बनाकर उसकी पूर्ति के उद्देश्य को समझाया गया। 11वीं की बालिकाओं द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 12वीं की छात्राओं ने भी विद्यालय में बताए गए अपने जीवन के पलों को मंच पर आकर साझा किया तथा विद्यालय को एक म्यूजिक सिस्टम भेंट किया।साथ ही विद्यालय के व्याख्याता जयपाल सिंह जिनका स्थानांतरण हो चुका था उनका भी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसी दिन नए व्याख्याता रूपचंद मीणा को भी कार्य ग्रहण करवा कर अभिनन्दन किया गया।
बहने लगी अश्रुधारा
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओ की आंखो से आंसु बहने लगे तो स्टाफ ने उन्हें दिलासा दी।विद्यालय स्टाफ हिना खानम, रामेश्वर गुर्जर, पूजा देवी,प्रकाश चंद मेघवाल, मोहनलाल वर्मा, वर्षा वर्मा,अर्चना दीया, मुकेशी बाई मीणा,राहुल मेहर,कपिल कुमार, हरिशंकर बैरवा उपस्थित रहे।








































