गांधी विहार कॉलोनी में निगम की कार्रवाई पर भेदभाव के आरोप

0
140
- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर -सांगानेर। जयपुर नगर निगम सांगानेर की टीम ने  गांधी विहार कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कॉलोनी के मकान नंबर 70 निवासी कन्हैया लाल बैरवा ने निगम पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया
बैरवा का कहना है कि निगम की टीम ने उनके घर के बाहर बने कर लिए, जबकि पूरी कॉलोनी में कई जगह अतिक्रमण होने के बावजूद अन्य लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि मकान नंबर 16, 54, 55, 72 और 81 के बाहर भी अतिक्रमण है, लेकिन निगम ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की।
कन्हैया लाल बैरवा ने नगर निगम सांगानेर को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि कुछ लोग — जिनमें राधा कृष्ण और दीप शर्मा शामिल हैं — उन्हें जातिगत आधार पर प्रताड़ित कर रहे हैं और शिकायतें कर निगम से उनके खिलाफ कार्रवाई करवा रहे हैं। उनका कहना है कि जब वे खुद अतिक्रमण की शिकायत करते हैं, तो उस पर कोई सुनवाई नहीं होती।
बैरवा ने मांग की है कि निगम भेदभाव रहित कार्रवाई करे और कॉलोनी में सभी मकानों से समान रूप से अतिक्रमण हटाया जाए। साथ ही उन्होंने दोषी निगम कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी और नगर निगम के अधिकारियों कहना है कि हमें अतिक्रमण की शिकायत मिली थी इस पर मौके पर देखा गया कि आरोपी ने घर के बाहर चबूतरा बनाकर अतिक्रमण कर रखा है उसे हटाया गया है हमें और अतिक्रमण की शिकायत मिलेगी  तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here