लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
झालावाड़ जिले की गंगधार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों पर बड़ी कार्यवाही
आरोपी फरार होने मे सफल हुआ
गंगधार, झालावाड़ । झालावाड़ जिले की गंगधार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 16 किलो 510 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा के साथ एक बोलेरो कार जप्त की है, आरोपी मौके से जंगल की तरफ फरार हो गए। थानाधिकारी अमरनाथ जोगी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन की तरफ गश्त की जा रही थी इसी दौरान एक बोलेरो कार चालक पुलिस को देखकर गाड़ी को रावतपुरा रोड से बिशनिया कच्चा रास्ता कब्रिस्तान की तरफ भगा ले गया जिसका पीछा करने पर गाड़ी चालक ने गाड़ी को खेत में उतारकर जंगल की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 16 किलो 510 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद कर गाड़ी जप्त की गई वहीं फरार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।












































