Home latest गंभीरा पहुंचा ‘ग्राम रथ’, जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से किया संवाद

गंभीरा पहुंचा ‘ग्राम रथ’, जिला कलक्टर ने ग्रामीणों से किया संवाद

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का किया आह्वान, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

नैनवाँ ,बून्दी  | (मनोज कुमार योगी) ग्राम रथ अभियान के तहत मंगलवार को गंभीरा ग्राम पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हरफूल सिंह यादव ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और आमजन के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए निर्देश

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने अवरुद्ध नाले की मरम्मत, स्कूल भवन निर्माण कार्य शुरू करवाने, उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक उपलब्ध करवाने तथा खराब हैंडपंपों की मरम्मत जैसी समस्याएं जिला कलक्टर के सामने रखीं।

इस पर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों को शीघ्र राहत दिलाने का भरोसा दिलाया।

नुक्कड़ नाटक बना आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कलाकारों ने स्थानीय भाषा और रोचक शैली में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने इस प्रस्तुति को काफी सराहा।

इस अवसर पर भागचंद रैगर, रामराय मीणा, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version