गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

सिरोही। जिले के शिवगंज में बढ़ती गैस सिलेंडर कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने इस मौके पर कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अमेरिका के दबाव में काम कर रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के हितों से समझौता किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका के दबाव में सरकार झुकती नजर आ रही है, जिसका असर देश की आर्थिक और ऊर्जा नीतियों पर पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान शिवगंज में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार से बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here