गैस कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर। रसोई गैस की बढ़ी कीमतों और कॉमर्शियल सिलेंडर की बिक्री पर रोक के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली घर चौराहा, भरतपुर पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सूपा के निर्देशन में आयोजित किया गया।

कांग्रेस संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने बताया कि पुतला दहन से पहले एक सभा आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की। सभा को संबोधित करते हुए दयाचंद पचौरी, सतीश प्रधान, प्रशांत उपाध्याय, श्रीभगवान कटारा और बबीता शर्मा सहित कई वक्ताओं ने कहा कि गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम घरों का बजट बिगाड़ दिया है।

वक्ताओं ने कहा कि विवाह-शादियों के सीजन में कॉमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने से होटल और मैरिज होम संचालकों को पहले से हुई बुकिंग तक रद्द करनी पड़ रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच देश में महंगाई तेजी से बढ़ी है और आम आदमी पर इसका सीधा असर पड़ा है।

सभा में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आम जनता के हितों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए नैतिकता के आधार पर पद छोड़ने की मांग भी की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूरे राजस्थान में जिला मुख्यालयों पर इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। भरतपुर में हुए प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों ने भी भाग लिया।

सभा का संचालन संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने किया। इस दौरान गैस की कालाबाजारी के विरोध में लोगों ने अपने खाली सिलेंडर भी प्रदर्शन स्थल पर रखे

कार्यक्रम में रमेश धावई, रामेश्वर सैनी, मनोज शर्मा, दीनदयाल जाटव, निरंजन जघीना, मुकेश पप्पू, लोकपाल सिंह, राजेंद्र सारस्वत, हरिमोहन शर्मा, मुस्ताक अहमद, शहीद खान, विजेंद्र चीमा, दिगंबर खटाना, आशीष राजपूत, गजराज सिंह, अभिषेक जैन, पुष्पेंद्र बन्नो, अजयपाल दारापुरिया, रोहित चौधरी, अवधेश शर्मा, बृजभूषण जाटव, सुरेश पदयात्री, नदीम मलिक, वशीर खान, रामबाबू धाकड़, चंद्रकांत शर्मा, वीरेंद्र नागर, गिरीश जौहरी, सतपाल सरदार, गौरव जैन, राहुल खंडेलवाल, अभिषेक चंदवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here