Home latest गड्ढों में तब्दील हो रही सड़कें, राहगीर और वाहन चालक परेशान

गड्ढों में तब्दील हो रही सड़कें, राहगीर और वाहन चालक परेशान

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पीपलू | पीपलू क्षेत्र में कुरेडा से टोंक जाने वाले मार्ग पर देवरी तक सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा कच्चे रास्तों को पक्का करने के कई दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जो सड़कें पहले से बनी हुई हैं, उनकी मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। परिणामस्वरूप ये सड़कें अब गड्ढों में तब्दील होती जा रही हैं।

बजट पर उठे सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़कों की मरम्मत के लिए हर साल लाखों रुपये का बजट आता है, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका असर नजर नहीं आता। लोगों का कहना है कि यह बजट केवल कागजों तक ही सीमित रह जाता है।

हादसों का बढ़ा खतरा

कुरेडा निवासी नरेश मीणा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है, खासकर रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और संभावित हादसों से बचाव हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version