- Advertisement -
*ऐतिहासिक तीर्थ स्थल देवयानी सरोवर के जल से कर्जमुकेत्वर महादेव का जलाभिषेक
सैकडो कांवड़ियों का जत्था प्रशासन की मौजूदगी में निकला*
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
*सांभरलेक:- रिपोर्ट डब्लू गोस्वामी
कर्ज मुक्तेश्वर महादेव मंदिर फुलेरा के लिए विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान ऐतिहासिक देवयानी तीर्थ सरोवर से रविवार को सुबह सैकडो कांवड़ियों के साथ महिला कांवड़ियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान डीजे की धुन पर हर हर महादेव के जयकारों के साथ नाचते हुए फुलेरा निकले। कांवड़ यात्रा के आयोजन कर्ताओं ने बताया कि फुलेरा के मोक्षधाम में स्थित कर्जमुकेश्वर महादेव मंदिर में सभी कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जायेगा।सांभर थानाधिकारी राजेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस जवानों के साथ विशाल कांवड़ यात्रा में अहम भूमिका निभाई।
- Advertisement -










































