एसीबी ने एएसआई को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

0
45
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर। भरतपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भुसावर थाना क्षेत्र में तैनात एक एएसआई को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एएसआई ने रिश्वत की रकम पेड़ के पत्ते पर लिखकर मांगने का अनोखा तरीका अपनाया था।

मामला और गिरफ्तारी

एडिशनल एसपी अमित सिंह ने बताया कि गांव झामरी में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। एएसआई ने परिवादी के पक्ष में फैसला करने के बदले 60 हजार रुपए की मांग की। बातचीत के बाद रकम 40 हजार रुपए पर तय हुई। परिवादी ने इसकी सूचना भरतपुर एसीबी को दी।

एसीबी ने सत्यापन के बाद भुसावर थाना क्षेत्र में परिवादी के साथ 40 हजार रुपए लेते समय एएसआई को पकड़ लिया। शक होने पर एएसआई ने रिश्वत राशि फेंक दी और बाइक से भागने का प्रयास किया, लेकिन एसीबी की टीम ने नेशनल हाईवे, लुधाबई के पास उसे पकड़ लिया।

पूछताछ जारी

एडिशनल एसपी अमित सिंह ने बताया कि एएसआई से एसीबी रेंज कार्यालय में पूछताछ जारी है। पेड़ के पत्ते पर 60 हजार रुपए और बाद में 40 हजार रुपए लिखकर रिश्वत की मांग की गई थी।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here