लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्ट: जयपुर | रूपनारायण सांवरिया
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
एससी समाज को जोड़ने पर जोर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मोर्चा पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अनुसूचित जाति वर्ग की सभी जातियों को भाजपा से जोड़कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
आंबेडकर सम्मान का उल्लेख
राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि दी है और ‘पंचतीर्थ’ के माध्यम से उन्हें उचित सम्मान प्रदान किया गया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है।
संगठन को मजबूत करने पर फोकस
प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत कार्यकर्ताओं की सक्रियता है, इसलिए सभी पदाधिकारी संगठन विस्तार में जुटें। मोर्चा प्रभारी अजीत मांडण ने संवाद और समन्वय के माध्यम से संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
आगामी चुनावों की तैयारी
मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ निकाय और पंचायती राज चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
बैठक का संचालन महामंत्री मुकेश गर्ग ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री ओमप्रकाश जेदिया ने दिया।



















































